Latest NewsNews Station

Indian Railways withdraw concession in passenger fare in all categories except Divyangjan and Patients

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए भारतीय रेलवे ने रेल किराए में दी जा रही ज्यादातर रियायत को वापस ले लिया है भारतीय रेलवे ने इस बारे में एक सर्कुलर जारी करते हुए कहा है किस सिर्फ दिव्यांगजन की चार श्रेणियों और बीमार लोगों की 11 श्रेणियों को छोड़कर किसी भी व्यक्ति को किराए में दी जा रही छूट को वापस ले लिया गया है रेलवे के सर्कुलर के मुताबिक 20 मार्च को या इसके बाद बुक की गई किसी भी टिकट पर यह आदेश लागू होगा

रेल मंत्रालय ने क्रिस और आईआरसीटीसी को इस बारे में निर्देश जारी कर दिए हैं और उनको आदेश दिया है कि वह सॉफ्टवेयर में जरूरी बदलाव लागू करें रेल मंत्रालय के उच्च अधिकारियों के मुताबिक मंत्रालय ने यह फैसला इसलिए लिया है ताकि गैर जरूरी यात्राओं के लिए लोग रेलवे का इस्तेमाल ना करें
रेल मंत्रालय के सर्कुलर के मुताबिक सभी प्रिंसिपल चीफ कमर्शियल मैनेजर को निर्देश दिए गए हैं रेल टिकट किराया में दी जा रही छूट को हटाने के पीछे जो दलील दी गई है उसके मुताबिक कोरोना वायरस को लेकर जारी की गई हेल्थ एडवाइजरी के अनुरूप यह फैसला लिया गया है इसी के साथ यूटीएस और पीआरएस टिकट में भी यह फैसला लागू होगा
railway circular concession
railway circular concession

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button